2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी
कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी।
आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।
इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
ऑपरेशन डॉ. आर.के. गौतम, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. शाहिद, बेहोश विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें स्टाफ नर्स मेघा, असिस्टेंट टेक्नीशियन अभिनव, ओटी टेक्नीशियन असलम और अन्य स्टाफ शामिल रहे। टीम वर्क से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की हालत में सुधार है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान योजना से गंभीर बीमारियों का इलाज अब गरीब मरीजों को भी आसानी से मिल रहा है।










