ओवरटेक की होड़ में भिड़ीं रोडवेज और डग्गामार बस, दो घायल; बड़ा हादसा टला

शिवली कानपुर देहात। तेज रफ्तार में एक दूसरे को ओवर टेक करने के चक्कर में आपस में टकराई दो बसें बाल बाल टला बड़ा हादसा। बुधवार की सुबह कानपुर बिधूना मार्ग पर बारनपुर कहिंजरी गांव के सामने एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस ने आगे चल रही प्राइवेट डग्गामार बस में पीछे से टक्कर मार दी। बसों के बीच टक्कर होने से सवारियों के बीच हड़कंप मच गया। रोडवेज बस सवार एक युवती समेत दो लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में दोनों घायलों को उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है जबकि डग्गामार बस मौके से निकल गई।
बुधवार की सुबह रसूलाबाद कस्बे से एक रोडवेज बस एवं एक डग्गामार प्राइवेट बस सवारियां लेकर कानपुर जा रही थीं। दोनों बस चालक आगे निकलने के चक्कर में तेज रफ्तार में ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। दोनों बसें शिवली कोतवाली क्षेत्र के बारनपुर कहिंजरी गांव स्थित बैंक के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस ने डग्गामार प्राइवेट बस में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों बसों पर सवार सवारियों के बीच हड़कंप मच गया। रोडवेज बस में आगे बैठी सवारियों में वीरेंद्र पुत्र दयाराम 46 वर्ष निवासी नवलपुर थाना रसूलाबाद एवं नेहा पुत्री राम आसरे 28 वर्ष निवासिनी मलखानपुर थाना रसूलाबाद घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिवली कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को गम्भीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है रोडवेज बस को कब्जे में लेकर खड़ा करवा दिया गया है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें