कुठौंद जालौन। श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ के आयोजन के साथ साथ ग्राम पंचायत खेरा जमलापुर में रामलीला मंचन का भी आयोजन किया गया है।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हिन्दू हृदय सम्राट जनप्रिय भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने श्री राम दरबार की आरती कर “फीता काटकर शुभारम्भ किया भाजपा नेत्री ने मंच के माध्यम से जय श्री राम, जय श्री राधे कृष्ण के पंडाल में जयकारों की गूंज के साथ सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबकी भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अयोध्या में राम मन्दिर, काशी में शंकर जी के मन्दिर का निर्माण कराया है हमारी देवतुल्य मातृ शक्ति बहिनों भाइयों का अगर इसी तरह स्नेह सहयोग बना रहा तो वो दिन भी दूर नहीं मथुरा में भव्य राधा कृष्ण मन्दिर और गोवर्धन मार्ग के निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भाजपा सरकार के द्वारा देखने का सौभाग्य मिलेगा वहीं रामलीला में हिन्दू हृदय सम्राट जनप्रिय नेत्री ने प्रभु राम की छवि में विराजमान श्री राम दरबार में प्रार्थना करते हुए कहा हमारी माताओं बहिनों बड़े बुजुर्गों और छोटे भाईयो एवं आयोजित महायज्ञ कमेटी टीम का स्नेह आशीर्वाद हमारे ऊपर सदैव यूं ही बना रहे “रामलीला में भाजपा मण्डल प्रभारी अमित नीखरा , ग्राम पंचायत वावली से आगामी प्रधान पद के प्रत्याशी आकाश दीक्षित , संयोग, अर्पित दुवे, शक्ति शंकर, विकास, अनिल मिश्रा, अमित पाण्डेय, अनिल अवस्थी ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासी बन्धु सम्मिलित रहें !










