कानपुर देहात अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं०) कानपुर देहात ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना में दिये गये निर्देशानुसार पंचायत निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन आज दिनांक 10 जून, 2026 को अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं समस्त ग्राम पंचायतों पर करा दिया गया है। निर्वाचक नामावली दिनांक 10 जून, 2026 से निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी।












