पुलिस भर्ती परीक्षा के उपरांत अभ्यर्थियों की सुरक्षित एवं सुगम वापसी हेतु प्रशासन रहा सक्रिय

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जालौन उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 संपन्न होने के उपरांत अभ्यर्थियों की सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उरई रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख बस स्टैंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रेलवे एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों से अभ्यर्थियों की संख्या, ट्रेनों एवं बसों की उपलब्धता तथा यातायात प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ पहुंचने की स्थिति में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें