कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनकी शिकायतों के त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया।












