कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई: दो वांछित, दो वारंटी गिरफ्तार, 22 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 22 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना गजनेर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त सोनू पुत्र चन्द्र प्रकाश यादव निवासी मदरकापुर अघार, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना रनियां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
थाना सट्टी पुलिस ने वर्ष 2020 के एक मामले में वारंटी अभियुक्त राजेश बाबू पुत्र रामसिंह निवासी ततारपुर को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मोहम्मद फहीम पुत्र सलीम खां निवासी नई बस्ती, राजपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इनमें अकबरपुर थाना क्षेत्र के 2, गजनेर के 2, रूरा के 6, देवराहट के 1, सिकंदरा के 2, राजपुर के 1, मंगलपुर के 2, रसूलाबाद के 4 तथा शिवली थाना क्षेत्र के 2 व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें