कानपुर देहात में तरनताल का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा तैराकी प्रशिक्षण का लाभ

कानपुर देहात। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर देहात स्थित तरनताल का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अधिकारी नीलिमा गौतम एवं शालिनी गौतम ने फीता काटकर तरनताल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्टेडियम के आवासीय मानदेय प्रशिक्षक, खेल विभाग के कर्मचारी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में तरनताल का नियमित संचालन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी मात्र 300 रुपये मासिक शुल्क जमा कर तैराकी प्रशिक्षण एवं अभ्यास का लाभ उठा सकेंगे। तरनताल के संचालन से जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। तरनताल शुरू होने से तैराकी खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें