भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय माती में अहिल्याबाई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यालय में इस गरिमामय समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और लोकमाता के चित्र पर जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा अहिल्याबाई ने सभी धर्मों का सम्मान किया और मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि का निर्माण कराया।
उन्होंने विधवाओं के अधिकारों की रक्षा की और महिलाओं के शिक्षा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया।
सड़कें, बावड़ियाँ, स्कूल, अस्पताल, और कई सामाजिक संस्थान स्थापित किए। कला, साहित्य और स्थापत्य को प्रोत्साहित किया, जिसके चलते उनकी प्रजा में समृद्ध संस्कृति विकसित हुई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलकर समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।जिले के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह कृष्ण प्रताप सिंह सेंगर जिला मंत्री सुप्रिया गुप्ता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष आशीष दीक्षित सह प्रभारी कार्यालय श्यामू शुक्ला जी ओबीसी मोर्चाजिला महामंत्री अजय पाल आदि लोगों उपस्थित रहे











