मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में छः दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का हुआ समापन

कानपुर देहात। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग के निर्देशन में संचालित 6 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन वृक्षापरोपण एवं पर्यावरण संबंधी स्लोगन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर के अंतर्गत विभाग की छात्र एवं छात्राओं द्वारा बच्चों को पर्यावरण की शिक्षा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों जैसे जल संरक्षण मॉडल, कैप एवं जल संरक्षण पहेलियां पूछ कर जीवन में जल के महत्त्व एवं उनके संरक्षण की जानकारी प्रदान की गई। क्राफ्ट द्वारा बर्ड, बर्ड वाटर बाउल एवं फीडर बनाना सिखाया कर वन्य प्राणी के प्रति प्रेम एवं संरक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। लघु नाटिका द्वारा बच्चों को रीसाइक्लिंग की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार के कूड़ेदान हरा,नीले एवं लाल डस्टबिन का पृथक पृथक प्रयोग करना सीखने के साथ पुरानी प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग कर पौधे हेतु पॉट का निर्माण करवा पौधारोपण करवाने के साथ साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण प्रतिज्ञा स्वरूप हैंड प्रिंटिंग करवाई गई। डॉ, मुक्ता गर्ग ने बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्त्व को बताते बच्चों से आवाहन किया कि शिविर में प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हुए पर्यावरण सुरक्षा में अपना सक्रिय योगदान दे। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, सक्रिय पर्यावरण योद्धा का पुरस्कार रेयांश, परी, एवं श्रेयांश को मिला। भाग लेने सभी बच्चों को उपहार स्वरूप पौधा एवं पर्यावरण सामग्री प्रदान की गई। अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने छात्रों एवम विभाग की शिक्षिकाओं को शिविर के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सरी टीचर  रेनू, शिक्षिका डॉ. श्वेता राय एवं विभाग के पी. एच. डी, एम. एस. सी. एवं बी. एस.सी. के छात्र छात्राओं ने अपना विशेष योगदान दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें