जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के हुए बंपर तबादले

 

आशीष कुमार पाण्डेय होंगे कानपुर देहात के बीएसए

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। राज्य सरकार ने कार्यकुशलता और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कानपुर देहात और कानपुर नगर सहित सूबे के 30 जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) का सामूहिक रूप से तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल के तहत न सिर्फ जिला स्तर के प्रभारियों को बदला गया है बल्कि समूह ख के 19 अन्य वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को भी इधर से उधर करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में नई तैनातियां दी गई हैं।
चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए शासन का बड़ा कदम-
आगामी नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व गतिशील बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल के तहत लंबे समय से एक ही जनपद में जमे या शिथिल कार्यप्रणाली वाले अधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर देहात, कानपुर नगर जैसे जिलों में नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश-
बदले गए सभी शिक्षा अधिकारियों को शासन की ओर से तत्काल प्रभाव से वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर अपने नए जनपदों में कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण, कायाकल्प योजना और शिक्षकों से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।
नवीन तैनाती-
हरिओम सिंह कानपुर नगर, आशीष कुमार पाण्डेय कानपुर देहात, अनिल कुमार सिंह कुशीनगर, अमित सिंह मुरादाबाद, रत्नेश कुमार ललितपुर, पूनम मिश्रा अंबेडकरनगर, विकास चौधरी जालौन, पूनम कन्नौज, मुकेश खरवार हमीरपुर, जितेंद्र कुमार गौड़ झांसी, रंजना शुक्ला चित्रकूट, विकास चंद्र श्रीवास्तव बलरामपुर, सुरजीत सिंह महाराजगंज और विकास कुमार सिंह मैनपुरी, संतोष कुमार शामली, राकेश सिंह आगरा, अनिल कुमार फिरोजाबाद, आलोक सिंह अलीगढ़, रणवीर सिंह हाथरस, अनुपम अवस्थी एटा, नवीन कुमार बदायूं, जय शंकर श्रीवास्तव शाहजहांपुर के बीएसए बनाए गए हैं। वीरेंद्र कुमार सिंह बुलंदशहर, दीपा भाटी हापुड़, देवव्रत सिंह प्रतापगढ़, प्रिंसी मौर्य फतेहपुर, भूपेंद्र सिंह वाराणसी, समीर जौनपुर, गोरखनाथ पटेल सीतापुर, डॉ. राम जियावन मौर्य देवरिया के बीएसए बनाए गए हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें