कुठौंद जालौन। जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पत्रकारिता दिवस का भव्य आयोजन पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी महाविद्यालय में बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों,एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रबंधक एवं दैनिक ग्रामीण सुबह की संपादक सुनीता द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कालपी विधायक पंडित विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सालिकराम पांडेय, कुठौंद ब्लॉक प्रमुख रामू द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडेय, दैनिक लोक मित्र के ब्यूरो चीफ दीपक अग्निहोत्री, दैनिक लोहिया भूमि पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश राठौर, दैनिक आज के ब्यूरो चीफ अरविंद द्विवेदी, दैनिक स्वदेश के ब्यूरो चीफ कमलकांत द्विवेदी, डॉ. परम चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह चौहान, सुखलाल वर्मा, अशोक तिवारी एवं साहब सिंह सेंगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक पंडित विनोद चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों की निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया और सत्यताएव निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करे कही मेरे सहयोग की जरूर पड़ती है तो हम सदैव आपके साथ हैं ।
अध्यक्षीय संबोधन में सुनीता द्विवेदी ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। आयोजन की अगुवाई जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सोनी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों एवं दायित्वों को याद करने का दिन है।
इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, सौरभ पांडेय, जीवन राम यादव, भरत मिश्रा, विनय कुमार, शेखर श्रीवास्तव, भगवान दुबे, प्रदीप मिश्रा, योगेंद्र नारायण त्रिपाठी, सोनू महाराज , रामचंद्रसिंह, नंदलाल चौरसिया, हेमंत यादव, सत्येंद्र कुमार, ऋषभ सिंह, सलमान, महेंद्र कुमार गौतम, पुष्पेंद्र कुमार, निखिल तिवारी, मनीष तिवारी, रविकांत गौतम, देवेंद्र सिंह राठौर, मेहरबान सिंह कुशवाहा, राममोहन यादव, मुकेश सिंह सेंगर, संजय कुमार, अखिलेश सोनी, किशन सोनी, विजय द्विवेदी, अंकित दीक्षित, उमाकांत त्रिपाठी, अमन नारायण अवस्थी, दीपक उदेनिया, लवकुश त्रिपाठी, अजीत उपाध्याय, हरेंद्र सिंह राजावत, रजनीश द्विवेदी, अनुरुद्ध कुशवाहा, पवन गुप्ता, आशीष तिवारी, सियाराम शिवहरे, संजय गुप्ता, रामनरेश द्विवेदी, अखिलेश सविता, परम सिंह चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह भदौरिया, रितिक कुमार, नारायण तिवारी, बाबू सिंह, भगवान सिंह राठौर, रविन्द्र यादव, दैनिक समय जगत के ब्यूरो चीफ कृष्ण द्विवेदी, शिवकांत यादव, प्रदीप कुमार बाथम, आशदीप दीक्षित, डॉ. अशोक तिवारी, भोला पाठक, अनुज शर्मा, दीपू शर्मा, वेद प्रकाश याज्ञिक, देवेंद्र सिंह, द्रवेंद्र सिंह, मोनू शर्मा, करन सिंह, विपिन राज, नीलकमल, शिवजी तिवारी सहित एक सैकड़ा से अधिक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों को मुख्य अतथिस एवं विशिष्ट अतिथियो के द्वारा सम्मानित किया गया तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई।
रिपोर्टर -भगवान दुबे/अनूप मिश्रा








