चौरासी गुम्बद समीप जंगल में लगी आग जंगल के दर्जनों पेड़ जलकर खाक

कालपी जालौन – चौरासी गुंबद के समीप हाईवे किनारे स्थित सुल्तानपुर के जंगल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया आग की लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खबर के अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से जंगल के अंदर फैलती चली गई आग की चपेट में आकर शीशम, नीम, आम, पीपल और बरगद समेत कई बड़े पेड़ जल गए तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हालांकि संसाधनों की कमी के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा प्रभारी रेंजर संजय माथुर ने बताया कि विभागीय कर्मचारी झाड़ू और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन वहां से बताया गया कि दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है इसके बाद उरई मुख्यालय को भी सूचना भेज दी गई है वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग फिलहाल जंगल की सतह और सूखी घास में फैली है उनके अनुसार बड़े पेड़ों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है विभागीय टीम आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें