कालपी जालौन – एक माह पूर्व रिश्तेदारी ग्राम में पति पत्नी धानुक समाज ने आकर मौसिया के घर में ठहराव कर मजदूरी पर खेतों की कटाई की तथा मौसिया घर में रखा हुआ सोने चांदी आदि लाखों रुपए के आभूषण गायब किया मौसिया ने कई दिनों बाद अपने घर में जाकर सामान को देखा समान गायब मिला घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायत प्रस्तुत कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई वही भतीजी बहू ने चोरी के इल्जाम से बचने के लिए मौसिया पर बलात्कार करने की घटना पर पीड़िता ने शिकायत पत्र प्रस्तुत कर बलात्कार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई पुरानी घटना होने की वजह से प्रभारी निरीक्षक संदिग्ध मानकर फिर भी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को दोनों शिकायती पत्र देकर घटना पर जांच की जा रही है ग्राम धमना निवासी हरिराम धानुक पुत्र खुमानी ने शिकायती पत्र पुलिस को देते हुए अवगत कराया कि माह अप्रैल अंतिम सप्ताह में मेरे साढू पुत्र छोटे पुत्र भोले धानुक एवं उसकी पत्नी केतली निवासी ग्राम ताहरपुर से दोनों लोग घर में आकर रहकर खेतों की कटाई करते थे मैं अकेले था मैंने भतीजे एवं भतीजी बहू पर विश्वास करते हुए घर चाबी देकर मालिक बना दिया मेरे घर से कई बार अपने एक दिन या रात के लिए घर चले जाते थे यह दोनों लोग कटाई समाप्ति के बाद 29 अप्रैल को घर की चाबी देकर अपने ग्राम तहारपुर चले गए तो मैंने घर में ताला लगा हुआ बक्सा को खोला तो सोने चांदी के आभूषण चांदी का बिछुआ चांदी की तोड़िया सोने का मंगलसूत्र बाला आदि लगभग 15 लाख रुपए का सोने चांदी आभूषण गायब मिले तत्काल इन्होंने दोनों से पूछा इन्होंने इनकार किया मैंने तत्काल चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने हेतु कोतवाली कालपी को शिकायती पत्र प्रस्तुत किया शिकायत की भनक मिलते ही उक्त भतीजा छोटे बहू केतली समेत दोनों लोगों ने एक माह बाद कोतवाली कालपी में पहुंचकर शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मौसिया पर बलात्कार करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई दोनों घटना को प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने गंभीरता से लेकर बताया कि दोनों प्रकरणों की जांच की जा रही है जांच में जो सत्यता पाई जाएगी उसी के तहत कार्यवाही किए जाने का दोनों पक्षों को आश्वासन दिया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








