सड़क दुर्घटना में लड़की की मृत्यु एवं मा घायल पर अज्ञात वाहन एवं अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन – 13 दिन पूर्व हाईवे सड़क पर किशोरी लड़की की मृत्यु एवं मा घायल की घटना को लेकर पीड़ित पुत्र तहरीर पर कालपी पुलिस ने अज्ञात वाहन अज्ञात चालक खिलाफ जुर्म धारा 281 125ए 125बी 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को जांच हेतु सौपी।
ग्राम कंरमचदपुर निवासी जुबैरीनशेख पुत्र मुन्ना शेख ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 15 मई 2026 को निज निवास से बाइक में मा फातिमा बेगम गुलफाम बहिन रोजी को बैठा कर पुखरायां की ओर जा रहा था वही सुबह लगभग 10 बजे हाईवे मंडी समीप के पीछे से आ रहे अज्ञात बाहन ने तेजगति से आकर जबरदस्त टक्कर मार दी चालक अपने बाहन को लेकर रफूचक्कर हो गया घटनास्थल में मा घायल हो गई एवं बहिन रोजी की घटना स्थल में दर्दनाक मृत्यु हो गई घटना के उपरांत सारी औपचारिकता पूर्ण करने में पीड़ित लगा रहा इसलिए मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें