कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना प्राथमिकता है।








