कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कई अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
थाना अकबरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अमित गुप्ता निवासी ग्राम सीधामऊ थाना गजनेर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना शिवली पुलिस ने झपटमारी के मामले में वांछित अभियुक्त इस्माइल पुत्र हसन खां निवासी जल्लापुर सिकंदरा थाना राजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना बरौर पुलिस ने अभियुक्त सचिन कुमार उर्फ गोलू निवासी अगदपुर को एक अवैध तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इसके अलावा थाना रसूलाबाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में चार अभियुक्तों डल्ले, मिथुन, अरमान अली और सुलेमान को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई भी की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें