जनपद कानपुर देहात में बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव को लेकर फ्लड रिलीफ रेकी टीम ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात – जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने एवं बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने हेतु आज 12 सिख लाई रेजिमेंट (फ्लड रिलीफ रेकी टीम), कानपुर कैंट द्वारा तहसील भोगनीपुर एवं तहसील सिकंदरा क्षेत्र में रेकी एवं निरीक्षण कार्य किया गया।
रेकी टीम ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम क्योंटरा बांगर तथा तहसील सिकंदरा अंतर्गत ग्राम गोहानी बांगर पहुंचकर बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम द्वारा नदी किनारे के क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों, आवागमन मार्गों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की संभावित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन, प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने तथा स्थानीय प्रशासन एवं सेना के मध्य समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही बाढ़ के दौरान उपयोग में आने वाले संसाधनों एवं आवश्यक तैयारियों का भी आकलन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार भोगनीपुर, उप जिलाधिकारी सिकंदरा, सूबेदार जसवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, लखविंदर सिंह, जसवीन्दर सिंह तथा आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद प्रशासन द्वारा बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें