कानपुर देहात में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 223 वाहनों के चालान

कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत जनपद पुलिस ने कुल 223 वाहनों का चालान किया, जबकि 02 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें