उरई जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर०डी० वर्मा ने बताया कि उ०प्र० माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित परम्परागत माटी-कला कारीगर ऑकडा संग्रहण / पंजीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला कारीगरों का बर्ष 2026-27 के लिये पंजीकरण किये जाने हेतु जनपद को 500 इकाईयों का लक्ष्य ऑवटिंत किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत बिना पंजीकरण कराये परम्परागत कामगारों/ हस्तशिल्पियों को उ०प्र० माटीकला बोर्ड जालौन स्थान-उरई से मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं से वांछित होना पड़ सकता है। पात्रता/पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज-लाभार्थी इस जनपद का मूल रूप से निवासी हो, माटीकला कार्य में प्रत्यक्ष रूप से जुडा हो, स्वयं कि फोटो, आधार कार्ड, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान / सभासद के प्रारूप पर हस्ताक्षर व मोहर द्वारा प्रमाणित होना चाहिये, वे लाभार्थी upmatikalaboard.in पर योजनायें ऑपसन पर क्लिक कर माटीकला संग्रहण पंजीकरण कार्यक्रम पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जालौन स्थान-उरई (नया पटेल नगर, चुर्खी रोड कलेक्ट्रेट गेट नं0 02 के सामने उरई) में सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र – 9580503138.












