ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

 

कालपी (जालौन) मिनी काशी कही जाने वाली धार्मिक नगरी कालपी में ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) मास के चलते पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को हनूमान जी के मंदिरों मे अनवरत भंडारों का आयोजन चल रहा है
इसी आयोजन की श्रंखला मे रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तथा स्थानीय मु० गणेशगंज/रामगंज स्थित प्राचीन जगदीश्वर हनुमान जी के मंदिर मे ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया ।जिसमें प्रमुख रुप से ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, सज्जन त्रिपाठी, हरिश्चन्द दीक्षित(बापू), अवधेष बाजपेयी, आर०एन० शुक्ला, रवि तिवारी एड०, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, सहित अनेकों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।

मंदिर कमेटी के सदस्यों जिसमे प्रमुख रूप से विवेक दीक्षित सभासद गणेश गंज वार्ड, दिलीप सिंह सेंगर, मानवेंद्र सिंह चौहान, माधौसिंह यादव, भगवान दास तिवारी, रामदास तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता, अतुल बढ़ेरिया, डा. प्रदीप गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, आशू जादौन, बबलू सिंह चौहान, सबोध द्विवेदी भाजपा नगर अध्यक्ष, विजय सिंह राठौर, बबलू प्रजापत के द्वारा इस भंडारे का सफल आयोजन किया गया वहीं समिति के लोगों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन अनवरत जारी रहेगा

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल भी कहा जाता है बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है इस दिन पूजन अर्चन करने से भक्तों की समस्त मनोकामनायें पूर्ण होती हैं ।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें