कालपी जालौन नगर में बीती रात चौकी प्रभारी ने भ्रमण दौरान एक युवक को कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया साथ में 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक शनिवार की रात नगर में भ्रमण कर रहे थे वही मुखबिर की सूचना मिलते ही मुन्ना फुल पावर चौराहे में पहुंचकर मनीगंज निवासी विशाल पुत्र नाथूराम 5 लीटर कच्ची शराब लेकर अपने घर में बिक्री करने के लिए जा रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में कच्ची शराब लीटर में बरामद की उक्त घटना में कालपी पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक रामजीलाल को जांच हेतु सौंपी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













