अपराध नियंत्रण अभियान में कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना रूरा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मामले में वारंटी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र उजागर निवासी बेनीगांव को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ भोला तथा अखिलेश उर्फ छोटू निवासी ग्राम कढ़री थाना शिवली को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना से संबंधित मामले में वारंटी अभियुक्त संदीप तिवारी उर्फ भीम निवासी ग्राम गौर को गिरफ्तार किया। थाना गजनेर पुलिस ने अतुल सिंह यादव उर्फ रोहित सिंह को 30 अवैध देशी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
इसके अलावा थाना रूरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। पुलिस द्वारा आगे भी अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें