नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 271 वाहनों का चालान

कानपुर देहात। सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से चालकों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 वाहनों का चालान किया गया तथा उल्लंघनकर्ताओं से कुल 22 लाख 95 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें