कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।













