दलित लड़की की छेड़खानी में सपा नेता सहित तीन पर छेड़खानी एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज

कालपी (जालौन)  नगर में डेढ़ महीना पूर्व दलित लड़की की छेड़खानी मारपीट गाली गलौज की घटना को लेकर पीड़िता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने सपा नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ जुर्म धारा 296 115(2) 352 351(2) बीएनएस तथा एससी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना सीओ अवधेश कुमार सिंह को जांच हेतु सौंपी।
हरीगंज निवासी दलित शांति श्रीवास पुत्री आसाराम श्रीवास ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि दिनांक 8/4/2026 को समय करीब 4 प्रार्थनी एवं प्रार्थनी की मां घर पर थी तभी कालपी के कुछ लोग जिसमें गुंडा एवं दबंग भू माफिया शिवम यादव उर्फ दाऊ पुत्र बलवान यादव निवासी हरिगंज अपने साथी सौरभ खां कामिल पठान के साथ जेसीबी लेकर आए और प्रार्थनी के मकान के बगल में बना नाला मिट्टी डालकर बंद करने लगे तो प्रार्थनी ने मना किया उक्त शिवम यादव ने प्रार्थनी के साथ मां बहिन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा हुआ अश्लील इशारे करने लगा तब प्रार्थनी ने यह घटना अपनी मां ताराबाई से बताई तो उक्त शिवम यादव व उसके साथी के द्वारा प्रार्थनी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए जाति सूचक गालियां देते हुए बोले धुबिनिया साली तेरा बहुत दिमाग खराब है मेरी नजर तुझ पर कई दिनों से थी जिस दिन अकेली मिलेगी उस दिन तुझ को गाड़ी में डालकर उठा कर ले जाएंगे प्रार्थनी उक्त घटना की शिकायत तुरंत सूचना डायल 112 पुलिस को दी इससे पहले पुलिस आ पाती उक्त व्यक्ति मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया मैं उक्त घटना की शिकायत लिखित रूप से थाना कोतवाली कालपी में दी लेकिन हमारी उक्त लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई घटना के करीब एक माह बाद प्रार्थनी व प्रार्थनी की मा सरकारी अस्पताल कालपी से घर वापस आ रही थी तो जैसे ही काली हवेली के पास पहुंची तो पीछे से शिवम यादव अपने साथियों के साथ चार पहिया गाड़ी जिसका नंबर यूपी 92 ए क्यू 1617 से उतरे और प्रार्थनी व प्रार्थनी की मां के साथ लात घूसों से बेल्टों से मारने पीटने लगे उक्त घटना में शोरगुल सुनकर राहगीरों ने ललकारा तो उक्त लोग मौके से भाग गए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें