कानपुर देहात। जिले में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला-254 का आयोजन सभी 1 शहरी एवं 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य मेले में कुल 1795 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 848 पुरुष, 700 महिलाएं एवं 247 बच्चे शामिल रहे।
मेले में 61 चिकित्सकों एवं 127 पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य जांच के दौरान 184 मरीज त्वचा रोग, 160 बुखार, 160 पेट संबंधी बीमारियों तथा 87 मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित पाए गए। वहीं 42 एनीमिया, 74 मधुमेह एवं 60 उच्च रक्तचाप के मरीजों की पहचान की गई। 43 गर्भवती महिलाओं की जांच भी की गई, जबकि कोई बच्चा कुपोषित नहीं मिला।
कोविड हेल्प डेस्क पर 835 लोगों की जांच की गई, हालांकि कोई भी मरीज कोविड जांच योग्य नहीं पाया गया। इसके अलावा मलेरिया के 56 एवं डेंगू के 8 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। मेले में 35 गोल्डन कार्ड बनाए गए, 44 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ तथा 194 लोगों को तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित क्षय रोग के 3 मरीजों को चिन्हित कर 11 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
इस दौरान महिलाओं में गर्भाशय मुख कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी का टीका अवश्य लगवाने की अपील की है।
मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर













