कालपी जालौन – सीओ प्रभारी निरीक्षक उपस्थिति एवं उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया वही आधा दर्जन फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी अथिति ग्रह में आयोजित समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने मौजूद प्रभारी निरीक्षक से निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित जो शिकायतें आज प्राप्त हुई है उन शिकायतों को पुलिस टीम लगाकर मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें शिकायतकर्ताओं में कालपी कॉलेज कालपी प्राचार्य डॉक्टर मधु प्रभा त्रिपाठी ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि विद्यालय की जमीन तरीबुल्दा स्थित जगह पर है उस जगह को विपक्षीगण अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं अतिक्रमण को रोके जाने की मांग की आदि फरियादियों ने 6 शिकायत प्रस्तुत की प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर शिकायतें सौप कर निस्तारण करने के निर्देश दिए मौके में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह दिवस के लेखाकार राम सिंह राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में राजकमल सिंह प्रिया सिंह चौहान राहुल कुमार विनय सिंह मोनू धीरेंद्र आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









