बकरीद के त्योहार पर अपने-अपने घरों में बकरों की कुर्बानी करें-उप जिलाधिकारी

पूर्व की भांति शांति में माहौल में त्योहार को मनाये सुरक्षा मे किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी- सीओ
कालपी जालौन – बकरीद त्यौहार एवं जेठ दशहरा पर्व को पूर्व की भांति सकुशल तरीके से संपादित कराने पर सीओ प्रभारी निरीक्षक ईओ एवं एसडीएम की अध्यक्षता में तथा गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर निर्देश दिए।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी के अथिति ग्रह में आयोजित पीस कमेटी की बैठक पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति एवं परंपरागत तरीके से शांति मय माहौल में अपने-अपने त्यौहार मनाने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा की बकरीद त्योहार पर अपने घरों में बकरे की कुर्बानी करें तथा मलबे को पालिका की आने वाली कूड़ा गाड़ी में डालकर गंदगी को दूर करने के निर्देश दिए सीओ अवधेश कुमार सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि कानून की परिधि में रहकर अपने त्यौहार को पूर्व की भांति बड़े शांति माहौल में मनाने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि त्यौहार को बिगाड़ने की किसी भी व्यक्ति ने कोशिश की तो ऐसे व्यक्ति को कानून के तहत मुकदमा कायम करा कर जेल की सलाखों के पीछे भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पीस कमेटी बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि त्योहारों के मामले में पूर्व की भांति पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे त्योहारों में जो व्यक्ति कानून की परिधि में नहीं रहेगा ऐसे लोगों को तत्काल कानून के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेज कर जेल में ही त्यौहार मनवा देंगे मौजूद व्यापारी एवं गणमान्य लोगों ने बिजली पानी समय-समय पर उपलब्ध कराने की बात कही वही एसडीएम ने त्योहारों में सारी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए बैठक में मौजूद लोगों में अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह विद्युत अवर अभियंता अभिषेक धीर रिंकू पोरवाल जनसंस्थान अवर अभियंता वासिदअली महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना उप निरीक्षक दयाशंकर यादव खुफिया विभाग इंस्पेक्टर एसके पटेल उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव आर आई अजीत सिंह यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार सपा नेता शिव बालक सिंह यादव विश्व हिंदू परिषद पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश प्रजापति भाजपा नेता भगवान दास खटीक व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सभासद सुनील पटवा पूर्व चेयरमैन कमर अहमद सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी दीपक शर्मा सपा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव हर्षित बिश्नोई वैभव बिश्नोई सभासद अमरीश अग्रवाल सभासद पप्पू सभासद रियाजुल हसन अंसारी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे पीस कमेटी बैठक मात्र 2 घंटे में समाप्त हुई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें