कानपुर देहात – अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित कुमार ने अवगत कराया है कि आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत दिनांक 26 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट माती, कानपुर देहात में संपन्न होगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं आमंत्रित सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर समस्त आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।










