उरई। राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल एवं विनय कुमार पाण्डेय यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा दिनाँक 23 मई 2026 को परमिट शर्ताें का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान 03 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्यवाही की गई।
साथ ही माह मई 2026 में परमिट शर्तों का उल्घंन करने वाली 08 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी व 05 स्लीपर बसों को निरुद्ध किया गया, जिनसे प्रशमन शुल्क के रुप में रु० 0.76 लाख वसूल किया गया।









