कानपुर देहात पुलिस की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में शुक्रवार को विभिन्न थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने थाना भोगनीपुर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस विभाग ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनसुनवाई कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें