कानपुर देहात जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के द्वारा जनपद में संचालित प्राइवेट खेल कोचिंग/एकेडमीस/जिम/स्वीमिंग पूल का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) खेल साथी पोर्टल पर कराये जाने हेतु निर्देश प्राप्त है जिसके क्रम में जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में संचालित प्राइवेट खेल कोचिंज/एकेडमीस/जिम/स्वीमिंग पूल का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) खेल साथी पोर्टल पर किया जा चुका होतो संस्था का नाम एंव पंजीकरण का पूर्व विवरण इस कार्यालय में उपलब्ध कराने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक शुल्क रु०-15,000-00 जिला खेल विकास एवं प्रोतस्हान समिति में जमा कराने की औपचारिकता अनिवार्य रुप से पूर्ण करे। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि किसी संस्था नें यदि पंजीकरण व निर्धारित वार्षिक शुल्क जमा नहीं कराया है तो अवश्य ही करा ले अन्यथा की स्थिति में संचालित प्राइवेट खेल कोचिंग / एकेडमीस/जिम/स्वीमिंग पूल के संचालन हेतु इस कार्यालय द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।










