कानपुर देहात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि जनपद में पिछले काफी दिनों से अत्यधिक गर्मी/तेज धूप/लू/हीट वेव का प्रभाव बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में भारी वृद्धि की संभावना है। जन साधारण को गर्मी के प्रकोप से बचने व स्वस्थ्य रहने के लिये उपाय निम्नवत् है –
जन स्वास्थ्य परामर्श क्या करें और क्या न करें
क्या करें (Do’s)-
•अनावश्यक दिन में घर से बहार न निकलें। जाना आवश्यक हो तो पानी साथ रखे।
•हाइड्रेटेड रहे- प्यास न लगने पर भी बार-बार पानी पिएं। •ओ.आर.एस., नींबू पानी या छांछ का सेवन करें।
•अपने अहार में ताजे मौसमी फल जैसे-खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि शामिल करें।
•उचित पहनावा- हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें।•
•सुरक्षा उपाय- बाहर निकलते समय छाता, टोपी, चश्मा और जूतों का प्रयोग करें।
•घरों को ठंडा रखे परदों का प्रयोग करें, रात में खिड़िकियाँ खुली रखें ताकि ठंडी हवा आ सके।
क्या न करें (Don’ts)-
•पीक आवर्स में बाहर न निकलें दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
•भारी काम- दोपहर के समय कठिन शारीरिक श्रम न करें।
•बिना पर्याप्त कपड़े पहने घर से बाहर न जायें।
•निर्जलीकरण करने वाले पेय शराब, चाय, काफी और कार्बोनेटेड साफ़ट ड्रींक्स से बचें।
•आपातकालीन सम्पर्क- चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में तत्काल एम्बुलेंस मंगाने के लिये 108 पर कॉल करें।
• किसी भी तरह की समस्या होने पर नजदीकी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच/उपचार करायें।
किसी अप्रशिक्षित / झोलाछाप चिकित्सक से उपचार न करायें।










