राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रकरण की निष्पक्ष जांच को डीएम ने गठित की त्रिस्तरीय समिति

 

चिकित्सकों व तीमारदारों के बीच हुए विवाद की होगी गहन जांच, दोषियों पर तय होगी जिम्मेदारी

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में चिकित्सकों एवं तीमारदारों के मध्य हुए विवाद एवं उससे उत्पन्न घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। 18 मई 2026 की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में हुए विवाद की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन डॉ. पुनीत अवस्थी तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गठित समिति पूरे घटनाक्रम के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच करेगी। समिति विवाद के कारणों, संबंधित पक्षों की भूमिका, मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर उत्तरदायी व्यक्तियों एवं परिस्थितियों का चिन्हांकन करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन, सुरक्षा एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति को निर्देशित किया है कि जांच आख्या शीघ्र पूर्ण कर प्रस्तुत की जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें