दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत

 

कानपुर देहात सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि  मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के सम्बन्ध में दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। उक्त विशेष लोक अदालत में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित ऐसे वादों को सम्मिलित किया जायेगा जिनका निस्तारण पारस्परिक सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में एवं  जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में  नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा समाधान समारोह को सफल बनाने तथा आम जन तक पहुंचाने हेतु पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत विधिक सेवा प्राधिकरणों / समितियों के मध्यस्थता केन्द्रों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जायेगा जिसमें पक्षकार इन सुलह वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हो सकते हैं।
वादकारी अपने मामले उक्त विशेष लोक अदालत में सम्मिलित कराने हेतु जनपद कानपुर देहात की वेबसाईट https://kanpurdehat.dcourts.gov.in/पर अपलोड लिंक को भरकर अपना वाद निस्तारित कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें