कृषकों को सामान्य बीज व मिनीकिट बुकिंग के सम्बन्ध में

 

कानपुर देहात खरीफ वर्ष 2026-27 प्रारम्भ होने वाला है। कृषक भाईयों को सभी सामान्य बीज व मिनीकिट को खरीदने के लिये कृषि विभाग द्वारा आनलाइन बुकिंग करायी जा रही है। आनलाइन बुकिंग हेतु कृषक बन्धु स्वयं के मोबाइल से या जनसेवा केन्द्र पर जाकर agriculture.up.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं, उसके उपरान्त ई-लाॅटरी के माध्यम से कृषकों का चयन होता है। चयनित कृषक पूर्णतयः पारदर्शी तरीके से पी॰ओ॰एस॰ मशीन से आधार एथाॅन्टीकेशन के माध्यम से अपने सम्बन्धित विकास खण्ड से निःशुल्क मिनीकिट व सामान्य बीज जो 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है,जो निर्धारित कृषक अंश देय हो वह जमा कर बीज प्राप्त कर सकते है तथा कृषक भाई जो ई-लाॅटरी होने पर चयन से बाहर होने की दशा में अगले सप्ताह की अगली ई-लाॅटरी में वह कृषक पहले से चयनित रहते हैं।
जनपद में कृषकों के लिये सामान्य बीज ढैंचा 447.92 कु॰, धान आर॰पी॰ बायो॰-226 एफ॰एस॰(Improved samba mansoori) 60.90 कु॰, धान पी॰आर॰- 128 एफ॰एस॰-269.52 कु॰, धान पी॰आर॰- 126 एफ॰एस॰-365.44 कु॰ कुल धान 695.86 कु॰, इसी तरह सामान्य तिल आर॰टी॰ 372 सी॰एस॰- 15 कु॰, सामान्य मूँग एम॰एच॰ 1142 सी॰एस॰-7.00 कु॰ उपलब्ध है। जनपद में निःशुल्क तिल की मिनीकिट आर॰टी॰ 372 सी॰एस॰ 10.00 कुु॰ (500 पैकिट, प्रति पैकिट 2.00 किग्रा॰) एवं कोंदो मिनीकिट 7.50 कु॰ (250 पैकिट, प्रति पैकिट 3.00 किग्रा॰) कृषकों को वितरण हेतु जनपद में उपलब्ध है।

जिला कृषि अधिकारी
कानपुर देहात।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें