कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 264 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








