झींझक में 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद करने से जनता हुई परेशान

 

झीझक कानपुर देहात। मकान मे छत पड़ने की वजह से सोमवार को भीषण गर्मी में बिजली विभाग द्वारा मनमाने ढंग से 5 घंटे विद्युत सप्लाई बंद कर दी।जिससे भीषण गर्मी मे लोगो का हाल बेहाल हो गया वही कस्बा निवासियों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। पावर कॉरपोरेशन के वितरण खंड अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा सोमवार को नगर पालिका परिषद झीझक को पांच घंटे तक बिजली कटौती के रूप में झेलना पड़ा। बिजली कटौती की पूर्व सूचना न मिल पाने के कारण जहां लोग अपने घरों में पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए तो वहीं उन्हें उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।बताते चले कि 11हज़ार हाई टेंशन लाइन के नीचे रेल बाज़ार झीझक मे एक मकान मे लेंटर पड़ना था।जिसकी सूचना मकान मालिक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी थी।भीषण गर्मी मे सुबह 10 बजे अचानक नगर पालिका वासियों को विद्युत सप्लाई बंद करने की सूचना भी नहीं दी गई।सोमवार को झीझक का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा ऐसे मे विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी का दंश लोगो को झेलना पड़ा।छोटे छोटे बच्चे गर्मी मे बिलबिला रहे वही लोगो को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा।नगर पालिका परिषद झीझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू तिवारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कस्बा के पोरवाल गली मे नगर पालिका परिषद की लाइ टो की लाइन ठीक करने के लिए एक से डेढ़ घण्टे का सटडाउन मांगा था ।चेयरमैन के सट डाउन के आड़ में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए करीब 5 घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद कर दी ।इस संबंध में अधिशाषी अभियंता शैलेन्द्र धीरानंद ने बताया कि विद्युत सप्लाई बंद होने की सूचना मिली है उक्त मामले मे संबंधित आधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें