रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन दुर्घटना से हुई युवती की मौत

 

झीझक कानपुर देहात। रेलवे स्टेशन के पास मे एक अज्ञात महिला की वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किया।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी ।

सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी की तरफ अक्षयवट आश्रम के समीप होम सिग्नल के पास खंभा नंबर 1081/6 व 8 के मध्य डाउन ट्रैक पर रेलवे लाइन पार करते समय दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हों गई।स्टेशन मास्टर झीझक ने घटना की सूचना मेमो से थाना मंगलपुर पुलिस को दी।घटना का मेमो मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक पुलिस चौकी झींझक बृजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि महिला ने नीले आसमानी रंग की साड़ी, सफेद ब्लाउज, छींटदार गहरा नीला दुपट्टा और पीला पेटीकोट पहना हुआ था। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें