
कानपुर नगर। आगामी 31 मई को निकलने वाली गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक आज मर्चेंट चैंबर भवन, सिविल लाइन, कानपुर में संपन्न हुई। बैठक में कानपुर नगर के लोकसभा संयोजक, विधानसभा संयोजक एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी उपस्थित रहे। यात्रा को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कानपुर मंडल संयोजक शेष नारायण त्रिवेदी एवं पप्पू त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर मंडल के सभी विधानसभा प्रभारियों की उपस्थिति में यात्रा की रूपरेखा तय की गई। जनपद कानपुर देहात से विधानसभा प्रभारी राघव अग्निहोत्री समाजसेवी धर्मेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि यह यात्रा कालपी से चलकर 31 मई को प्रातः 8 बजे भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा भोगनीपुर के चौरा पहुंचने के बाद विधानसभा प्रभारी राघव अग्निहोत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि परमपूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अवि मुक्तेश्वरआनंदनंद के सानिध्य में निकाली जा रही गौरक्षा धर्मयात्रा भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करते हुए पुखरायां में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा वहां से मूसानगर मार्ग होते हुए घाटमपुर विधानसभा के लिए प्रस्थान करते हुए यात्रा आगे घाटमपुर से कानपुर नगर की विभिन्न विधानसभाओं से गुजरते हुए 2 जून को अकबरपुर एवं सिकंदरा क्षेत्र से होते हुए इटावा की ओर रवाना होगी।
बैठक में यात्रा के समय, मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम संयोजक शेष नारायण त्रिवेदी ने मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अरविंद राय त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
बैठक में सह-संयोजक अजय मिश्रा, आदित्य शुक्ला, गोविंद सिंह, आदर्श कुमार शुक्ला, कौशल महाराज, अंकित तिवारी, गोपाल तिवारी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, राघव अग्निहोत्री, उत्तम ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











