अकबरपुर विकासखण्ड में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना की ब्लाॅक की बैठक।

 कानपुर देहात- जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक-15.05.2026 को अकबरपुर ब्लाॅक में बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रथम त्रैमासिक बैठक ब्लाॅक अकबरपुर सभागार में आहूत की गयी। बैठक खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम त्रैमासिक बैठक आरम्भ की गई। खण्ड विकास अधिकारी जी द्वारा बाल अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लिंग आधारित भेदभाव और उन्मूलन को दूर करने, बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करना और उनकी भागीदारी को सक्षम बनाना, बालक एवं बालिकाओं के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित करना, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012, बाल विवाह से होने वाले नुकसान, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुये वर्षों से गिरते लिंगानुपात के कारण महिलाओं/पुरूषों में बालिकाओं के प्रति भेदभाव, महिला की सुरक्षा और सशक्तीकरण तथा गुड टच-बैड टच के बारे में अवगत कराते हुये स्कूलों में प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी को कहा गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनीता यादव एवं जेण्डर स्पेशलिस्ट निधि यादव द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे प्रवर्तकता कार्यक्रम, फाॅस्टर केयर योजना, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के बारे मे बताया गया साथ ही आपातकालीन सेवायें जैसे 181,1090,112,1098,1076 आदि के बारे में जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा ग्राम स्तर पर महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओ का प्रचार-प्रसार एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम के आयोजन हेतु समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव, जेण्डर स्पेशलिस्ट निधि यादव, सामाजिक कार्यकर्ता, अनिता यादव तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें