कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए जनसुनवाई अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें