रनियां कस्बे में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर देहात में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना रनियां क्षेत्र के कस्बा रनियां में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। वहीं स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
गश्त के दौरान दुकानदारों को अतिक्रमण न करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें