गवाही रोकने के लिए युवती की हत्या का प्रयास, रूरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात के थाना रूरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गवाही न देने का दबाव बनाते हुए युवती की हत्या करने का प्रयास करने का आरोप है।
पीड़िता की मां  अनीता निवासी ग्राम सलेमपुर मौजा काशीपुर ने थाना रूरा में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री वंदना उर्फ कंचन की हत्या के मामले में दूसरी बेटी आरती की गवाही होनी बाकी है। आरोप है कि इसी गवाही को प्रभावित करने के लिए आरोपी शुभम सिंह उर्फ शिवम अपने पिता और चाचा के साथ घर में घुस आया और आरती की हत्या करने की नीयत से उसके गले में फांसी लगाने का प्रयास किया। परिवार के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले में थाना रूरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य संकलित करने के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम सिंह उर्फ शिवम पुत्र दिनेश चन्द्र दोहरे निवासी सलेमपुर मौजा काशीपुर को स्टेशन रोड रूरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस विभाग ने बताया कि अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें