कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में कुल 385 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 02 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










