वापस रसूलाबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बने कुल कमल सिंह चेयरमैन देवशरण कमल ने राज्यमंत्री असीम अरुण से किया था अनुरोध

 

हाल ही में जनपद झांसी की बड़ा गांव नगर पंचायत के लिए हुआ था तबादला असीम अरुण ने सीएम योगी से देवशरण कमल से मिलकर की थी मुलाकात

 

पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराना प्राथमिकता-कुलकमल सिंह

 

रसूलाबाद कानपुर देहात। हाल ही में उत्तर प्रदेश में कई अधिशासी अधिकारियों के तबादले हुए। जिसमें रसूलाबाद नगर पंचायत में तैनात रहे अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह का रसूलाबाद नगर पंचायत से झांसी जनपद की बड़ा गांव नगर पंचायत के लिए तबादला हुआ था। शासन से उनका तबादला स्थगित कर दिया गया और वापस पुनः वे रसूलाबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बनाए गए।
रसूलाबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह के पास रसूलाबाद नगर पंचायत का नियमित पदभार है तो वहीं अतिरिक्त रूप में डेरापुर नगर पंचायत का भी पदभार है। वापस उन्होंने पुनः अपने पद को ग्रहण किया और बताया कि रसूलाबाद नगर पंचायत में विकास कार्यों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चेयरमैन देवशरण कमल ने अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह के स्थानांतरण को रोके जाने की अपील राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से की थी। जिस पर उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कराकर मांग पत्र दिया था। जिससे ईओ कुल कमल सिंह का स्थानांतरण रुक गया। ईओ कुलकमल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से विकास कार्य बढ़ रहे थे वैसे ही विकास की गति जारी रहेगी। बहुत जल्द रसूलाबाद के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों में विकास कार्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही बरसात को देखते हुए जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए नालों की युद्धस्तर पर साफ- सफाई का कार्य कर दिया गया है और जल निकासी के लिए ठोस व्यवस्था भी की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर करीब 1 बजे तक जनता नगर पंचायत कार्यालय आकर नगर की जनता अपनी समस्या को बता सकती है। नगर में साफ- सफाई व्यवस्था के साथ ही जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें