कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा अवैध शराब बरामद की।
थाना मंगलपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त विशंभर सिंह निवासी सबलपुर एवं अंतू निवासी भंदेमऊ को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना रूरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सोनू निवासी कोसीकलां जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
इसके अलावा थाना मंगलपुर पुलिस ने अभियुक्त योगराज निवासी भंदेमऊ के कब्जे से 24 क्वार्टर ट्विन टावर ब्रांड देशी अवैध शराब बरामद करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।











