सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

कानपुर देहात। टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। सीटीईटी सितंबर 2026 में एक पेपर के लिए आवेदन करने पर 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये फीस देनी होगी। एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए आवेदन करने पर 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

सेवारत टीचरों के लिए सीटीईटी पास करना अनिवार्य, लाखों शिक्षकों की नौकरी पर तलवार-
टीचरों को नौकरी में बने रहने या प्रमोशन पाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश भर के हजारों प्राइमरी शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। यूपी, झारखंड, एमपी व राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे लाखों शिक्षक हैं जो बगैर टीईटी पास किए वर्षों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। अब इन टीचरों को 2 साल ( सितंबर 2025 – कोर्ट के फैसले की तिथि से ) में टीईटी पास करना ही होगा वरना या तो इन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर इन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। इस कड़े फैसले से सिर्फ उन्हें छूट मिलेगी जिनकी नौकरी 5 साल की बची है लेकिन इन्हें भी अगर प्रमोशन चाहिए तो टीईटी पास करना ही पड़ेगा। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किेए जाने के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु व यूपी समेत कई राज्य पुनर्विचार याचिका दायर कर चुके हैं हालांकि अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें