मंत्रीअजीत पाल का हुआ प्रमोशन सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

 

कानपुर देहात। सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक व सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक राज्य मंत्री अजीत पाल का मंत्रिमंडल विस्तार में प्रमोशन हुआ है। उनके विधानसभा क्षेत्र सिकंदरा में खुशी का माहौल हो गया कार्यकर्ता खुश हुए और लड्डू बांटे कोरोवा गांव में बहुत खुशी का माहौल देखा गया उनको स्वतंत्र प्रभार दिया गया अभी तक वह राज्यमंत्री थे। ओबीसी मतदाताओं को ध्यान में रखकर उनके कद को बढ़ाया गया है और अभी तक उनकी छवि बेदाग रही है। विदेश में इंजीनियर रहे अजीत को विधायक पिता मथुरा पाल के निधन के बाद उपचुनाव में जीत मिली थी और राजनीति में उनका प्रवेश हुआ था। सिकंदरा से लगातार दूसरी बार वह विधायक बने हैं। अकबरपुर के मैदूपुर में जन्मे अजीत पाल ने कानपुर में केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए रूस चले गए और बीटेक, एमटेक, एमबीए करने के बाद भारत लौटे। उन्होंने हैदराबाद में बतौर केमिकल इंजीनियर तीन साल तक नौकरी की। इसके बाद आस्ट्रेलिया चले गए और वहां भी नौकरी की। विधायक पिता मथुरा पाल का बीमारी से निधन 2019 में हुआ तो पार्टी ने उनको टिकट दिया और वह विधायक बने। अब उनका कद और बढ़ गया है। उनके प्रमोशन से क्षेत्र में लोग खुश है। माना जा रहा है कि यूपी में पिछड़े खासकर पाल वोटरों को ध्यान में रखते हुए उनको स्वतंत्र प्रभार दिया गया है हालांकि विभाग का बंटवारा बाद में होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें